लुधियाना में नशे से युवक की मौत:मां बोली-पुलिस को दी थी तस्करों की जानकारी, सिरिंज और गोलियां बरामद

लुधियाना जिले के गांव तलवंडी राय में नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। सुखविंदर को चार दिन पहले रायूवाला धर्मशाला में बेहोश हालत में पाया गया था। उसके पास से सिरिंज और नशे की गोलियां मिली थी।पंचायत ने परिवार के साथ मिलकर सुखविंदर को पहले रायकोट और फिर लुधियाना सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार रात को उसकी मौत हो गई। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। सरकार के दावों को खोखला बताया जानकारी के अनुसार मृतक की मां करमजीत कौर ने सरकार के दावों को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशेड़ियों के अड्डे और तस्करों की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चिट्टा बेचने वालों को फांसी की मांग की। सरपंच के पति इंदरजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुसार लुधियाना देहात में नशे से कई युवकों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग बदनामी के डर से रिपोर्ट तक नहीं करवाते। गांव में खुलेआम बिक रहा नशा इससे पहले भी लुधियाना देहात में कई युवकों को नशे के कारण मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार का आरोप है कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है। नशा तस्करों की जमानत करवाने वाले भी धंधे में शामिल हैं। परिवार ने उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की है। डीएसपी बोले- कार्रवाई करेंगे डीएसपी हरजिंदर सिंह ने कहा कि दो महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ 60 से अधिक केस दर्ज किए हैं। सुखविंदर सिंह की ओवरडोज से मौत के मामले में किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। पुलिस सख्ती से दिन रात काम कर रही है। तलवंडी राय की घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *