बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा…मालिक की मौत:रायगढ़ में 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे; बर्फ लेने आए थे ग्राहक, घायल अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये सभी बर्फ लेने आए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है। बर्फ फैक्ट्री के मालिक का नाम सजंय सहगल (43) है, जिसकी मौत हो गई। वहीं घायल का नाम अमन पटेल बताया जा रहा है, जो फैक्ट्री में काम करता था। इसके साथ ही 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो फैक्ट्री में बर्फ लेने के लिए आए थे। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आगे की जांच में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *