खमरौध, उरतान केशोरी में कृषक संगोष्ठी का किया गया आयोजन
अमरकंटक। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक व किसान कल्याण एवं कृषि विभाग जिला-अनूपपुर द्वारा एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन में सरपंच पिंकी सिंह, सचिव रानी पनिका, सभी पंच एवं सभी सम्मानित सदस्य ग्राम वासी किसान,महिला किसान शामिल हुए, जिसमे कृषि वैज्ञानिक संदीप चौहान कृषि विज्ञान केंद्र,अमरकंटक, जिला-अनूपपुर द्वारा किसानों को खेती के आधुनिक तकनीकी एवं जिससे आने वाली खरीफ की फसलों जैसे धान की खेती में गोबर की खाद उर्वरक आदि का महत्व एवं संतुलित मात्रा में फसलों को देने के लाभ को अवगत कराया साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच के महत्व की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी अजीत कुमार साहू, द्वारा भारत सरकार एवं म.प्र.शासन द्वारा किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बताई गई साथ ही उद्यानिकी अधिकारी दीपक कुमार बुनकर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने उद्यानिकी फसलों की खेती की जानकारी दी जिससे कम लागत में अधिक फायदा किसान खेती के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान कृषक संगोष्ठी, चौपाल चर्चा, कृषि साहित्य वितरण कर कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी से कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है।


