राजाबांध पुल और जोरी रोड पर दो बाइक हादसे में तीन लोग घायल

गिद्धौर | गिद्धौर मुख्य चौक समीप सोमवार को एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर खड़े कार में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गिर गए। हालांकि घटना में बाइक सवार तीनों युवक को हल्की चोट आई है। हालांकि बड़ी घटना टल गई कार में सिर्फ हल्की खरोच आई। तीनों युवक नशे में थे। साथ ही हेलमेट भी नहीं पहने थे। भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पहला हादसा राजाबंध पुल के पास हुआ। नवरतनपुर गांव के मदन यादव और अखलेश कुमार बाइक से पांडेपुरा जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से मदन यादव को गंभीर हालत में मगध मेडिकल भेज दिया गया। अखलेश कुमार का प्राथमिक इलाज किया गया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था। उसने उन्हें चपेट में ले लिया और मौके से भाग गया। दूसरा हादसा जोरी-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर हुआ। कोरिया गांव निवासी साजन यादव बुलेट से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात बाइक ने उन्हें चकमा दे दिया। साजन गिरकर घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाके में लगातार बाइक हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *