रायपुर में मंगलवार को कोविड के 3 और नए मरीज मिले हैं। इससे पहले पिछले 2 दिनों में 7 नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए थे। अब रायपुर जिले में टोटल कोविड के 10 मरीज एक्टिव हैं। इनमें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बाकी 9 को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। यानी अब 12 केस कोविड के सिर्फ रायपुर में ही आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो राजधानी में सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी भी जारी की है। सर्दी-खांसी के मरीज लगातार बढ़ रहे स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के लक्षण जिस भी मरीज में दिखे। उनके संबंध में तत्काल इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर में रिपोर्ट करें। वहीं, इस कंडीशन में दी जाने वाली दवाइयों से जो मरीज ठीक हो, उनकी स्क्रीनिंग की जाए। तत्काल उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाए। अब सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के संबंध में तुरंत रिपोर्ट करे। जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स भेजे जाएंगे जरूरत पड़े तो जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स, रायपुर भी भेजे जा सकते हैं। वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


