भिवानी के अनिल को प्रो कबड्डी में 78 लाख मिले:यू-मुंबा ने बोली लगाई, सीजन 12 के सबसे महंगे नए खिलाड़ी बने

भिवानी के कैप्टन अशन कुमार सांगवान अकादमी के खिलाड़ी अनिल कुमार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में 78 लाख रुपए में खरीदा गया है। अनिल कुमार हिमाचल से आए हैं और द्रोणाचार्य अवार्डी अशन कुमार की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने सबसे कम समय में प्रो कबड्डी सीजन 12 में न्यू यंग प्लेयर (एनवाईपी) के तौर पर पहली बार खुली बोली में हिस्सा लिया। सभी प्रो कबड्डी टीमों ने अनिल कुमार पर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की। यू-मुंबा ने सबसे ज्यादा 78 लाख रुपए की बोली लगाकर अनिल कुमार को अपनी टीम में शामिल किया। अनिल कुमार ने अपने बेहतरीन खेल की बदौलत अपने लिए यह मुकाम बनाया है। साथ ही अनिल कुमार लगातार अभ्यास करके खुद को बेहतर बनाते रहते हैं। अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी
प्रो कबड्‌डी में किसी भी नए खिलाड़ी को खुली बोली में पहले सीजन से लेकर अब तक (12 सीजन तक) इतनी राशि में नहीं लिया। सीजन 12 के ऑक्शन में आज अनिल कुमार ने सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। एकेडमी के संचालक अशन कुमार व सहयोगी मा. राजपाल, एसडीओ रमेश चाहर, संदीप वकील, सुरेंद्र वकील, राजवीर वकील, अशोक बुरा, सूबेदार करण सिंह, कैप्टन मदन परमार व विष्णु ने खुशी जाहिर की और अनिल को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *