जेपी नड्डा सोलन में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल:खुली जीप में सवार होकर किया लोगों का अभिवादन; कोर-ग्रुप की मीटिंग ली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश के सोलन पहुंचे। नड्डा यहां पर मॉल रोड पर निकाली बीजेपी की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसमें खूब भीड़ उमड़ी। नड्डा ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने जिस तरह की जवाबी कार्रवाई की और शौर्य दिखाया है, उसे गांव -गांव तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने चारों संसदीय क्षेत्रों के अलावा 17 ब्लॉक स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली है। इसी क्रम में आज सोलन में भी यह यात्रा निकाली गई। सोलन में कोर ग्रुप मीटिंग ली तिरंगा यात्रा के बाद सोलन में ही भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक रखी है। नड्डा की अध्यक्षता में होने हुई कोर ग्रुप मीटिंग में प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।खासकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बीजेपी सुक्खू सरकार को घेरने को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा सूत्र बताते हैं कि आज की मीटिंग में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई है, क्योंकि बीजेपी हाईकमान 5 महीने से नए अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पाया है। बीजेपी ने 25 दिसंबर तक 2024 तक नया अध्यक्ष बनाने का दावा किया था। मगर अब तक अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं की गई। यह मामला आज कोर ग्रुप मीटिंग में उठा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *