IPL फाइनल, हरियाणा में फायरिंग:मोहाली-चंडीगढ़ में LED स्क्रीन पर फैंस ने देखा मैच, बाजार में पुलिस तैनात रही

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL-2025 का फाइनल मैच खेला गया। इसमें बेंगलुरु को जीत मिली। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में LED स्क्रीन लगाकर मैच देखा गया। इस बीच हरियाणा के यमुनानगर में दुकानदार ने हवाई फायरिंग कर दी। दरअसल, यहां कुछ लड़कों ने मैच देखने के लिए बंद दुकान के आगे LED स्क्रीन लगाई थी। इसी दौरान उस दुकान का मालिक वहां पहुंचा और उसने LED स्क्रीन लगाने का विरोध किया। विवाद बढ़ा तो दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर 2 हवाई फायर कर दिए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। मोहाली और चंडीगढ़ में पंजाब टीम के फैंस ने बड़ी LED स्क्रीन पर मैच देखा। होटल के बाहर भी LED स्क्रीन लगाई गईं। मोहाली के सेक्टर 68 की मार्केट में पुलिस तैनात रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *