धान बेचकर लौट रहे किसान से 62 हजार की लूट:मरवाही में लाठी-डंडा मारकर वारदात; 2 आरोपियों को 7-7 साल सजा, 3 अभी भी फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान बेचकर लौट रहा था। धरहर तिराहे पर ओमनी वाहन से आए पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हेल्पर को घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने 30 हजार रुपए नकद समेत कुल 62,460 रुपए के सामान लूट लिया था। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, 3 अभी भी फरार है। 5 साल बाद आरोपी दोषी करार लूट के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल ने शेषनारायण और मजहल को धारा 395 के तहत 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। 3 आरोपी अभी भी फरार पुलिस ने मामले में शेषनारायण और मजहल को गिरफ्तार किया था। सिवनी गांव के रहने वाले 3 अन्य आरोपी प्रकाश नारायण, अजय उर्फ लल्लू गोस्वामी और हरण गोस्वामी अभी भी फरार हैं। मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *