जांजगीर-चांपा में 91 अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग:वरिष्ठता के आधार पर हुआ स्कूलों का आवंटन; तुरंत मिला पदस्थापना आदेश

जांजगीर-चांपा के जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हुई। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस काउंसिलिंग में कुल 91 व्याख्याताओं ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज के मुताबिक, काउंसिलिंग प्रक्रिया में सबसे पहले 60 साल या उससे अधिक आयु के व्याख्याताओं को शामिल किया गया। इसके बाद महिला और पुरुष व्याख्याताओं की वरिष्ठता के आधार पर क्रमवार काउंसिलिंग की गई। प्रक्रिया में व्याख्याताओं को उनकी वरीयता के अनुसार स्कूल चुनने का अवसर दिया गया। चयन के तुरंत बाद उन्हें नए स्कूल में पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया। शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *