कोंडागांव जिले में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। 19 मई को आरोपी ने किशोर जैन के घर घुसकर आंगन में रखी स्कूटी (CG 27 Q 9891) चुराकर ले गया था और अपने घर में छिपाकर रखा था। इसके अलावा उसने जगदलपुर के दलपत सागर से एक बाइक भी चुराई थी। पीड़ित के शिकायत के बाद आरोपी सामूराम मंडावी (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कोकोडी का रहने वाला है। उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की स्कूटी को अपने घर में छिपा रखा है। साथ ही उसने चुराई गई हीरो होंडा बाइक (CG 17 B 7542) के बारे में भी बताया। 3 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेजा गया है। इस मामले में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


