रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक:लिए जा सकते हैं अहम फैसले; इससे पहले औद्योगिक विकास नीति में संशोधन को मिली थी मंजूरी

रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित की गई है। यह साय कैबिनेट की 29वीं बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट मीटिंग की तस्वीरें- इससे पहले 14 मई को हुई थी बैठक 14 मई को हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग अलग-अलग विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को दी जाने वाली पेंशन को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति माह कर दिया गया था। साथ ही औद्योगिक विकास नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *