रील बनाने चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक, VIDEO:कोरबा में लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; फाटक पर खड़े लोगों ने बनाया वीडियो

कोरबा जिले में एक युवक ने रील बनाने के लिए ट्रेन के सामने स्टंटबाजी की। सुनालिया मार्ग नहर पुल स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक चलती मालगाड़ी के सामने दौड़ गया। जिसके बाद पायलट ने ट्रेन रोकी। ट्रेन के करीब आते ही युवक ट्रैक से बाहर निकल गया। ट्रैक से 50 मीटर की दूरी पर ही फाटक है। वहां खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद रेलवे ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। रेलवे पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है वीडियो 3 दिन पहले का है। युवक की उम्र करीब 18 साल की है। वह शारदा विहार के आसपास कर रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है। रील्स के लिए नहर में छलांग भी लगाते है युवक स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें जान भी बना सकती है। गलती से युवक का पैर स्लीप हो जाता तो उसकी जान भी सकती थी। हालांकि इस क्षेत्र में ऐसी घटना आम है। कुछ युवक चलती ट्रेन के सामने दौड़ने के साथ-साथ पुल से नहर में छलांग भी लगा देते हैं। आगे की कार्रवाई में जुटी रेलवे पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद लोग युवक की इस हरकत को देख हैरान रह गए। फिलहाल रेलवे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रील के लिए खतरनाक स्टंट…VIDEO:कहा- लोगों के यहां अखबार आता है, हमारे यहां चालान; बालोद के 50 फीट ऊंचे तांदुला डैम पर चढ़ाई बाइक बालोद जिले में एक युवक ने रील बनाने के लिए बाइक को 50 फीट ऊंचे तांदुला जलाशय पर चढ़ा दिया। सीढ़ी के बगल पर बने संकरे रास्ते से बाइक चढ़ाकर उसने खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन उसकी तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *