कॉन्स्टेबल ने घर में घुसकर नाबालिग से किया रेप:पीड़िता बोली- शोर मचाया तो कपड़े फाड़े, मुंह दबाया, मारा-पीटा; पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

दुर्ग-भिलाई जिले की छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2021 में विवेक उसके घर आया था। उसके मां और भाई काम पर गए थे। इस दौरान आरोपी घर में घुस आया। नाबालिग ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। मुंह बंद किया, उसे मारा-पिटा और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने ये बात मां और भाई को बताई, लेकिन उन्होंने उस पर भरोसा नहीं किया। उल्टा कहा कि तू झूठ बोल रही है। विवेक ऐसा नहीं कर सकता है। दरअसल, सिपाही से लड़की का परिवार परिचित था। इसके बाद आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। जब भी घर पर परिजन नहीं होते, कॉन्स्टेबल घर में घुस जाता और नाबालिग से जबरदस्ती करता। पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है। छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है। वर्तमान में पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसने थाने में लिखित शिकायत दी है कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। मां और भाई ने नाबालिग को डांट करा दिया शांत पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन मां और भाई काम से लौटे तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इस पर मां और भाई ने उसी को डांटा और कहा कि विवेक ऐसा नहीं कर सकता है, तू झूठ बोल रही है। इसके बाद पीड़िता डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब भी पीड़िता के माता-पिता बाहर जाते विवेक उसके घर में घुस जाता था और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। घरवालों ने जल्द शादी कराने का दिया आश्वासन जब पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विवेक उसके साथ आए दिन जबरदस्ती करता है तो उन्होंने उससे कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। वो जैसे ही बालिग हो जाएगी वो उसकी शादी करवा देंगे और विवेक ने बोला है कि वो पैसा खर्च करेगा तो उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी। मजबूर होकर पीड़िता ने मोहल्ले के लड़के से कर ली शादी लगातार एक साल तक पीड़िता का रेप होने के बाद भी जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो 20 मई 2023 को पीड़िता अपने मोहल्ले में रहने वाली मुंहबोली चाची के घर चली गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी। मां ने विवेक के कहने पर लिखाई झूठी रिपोर्ट जब पीड़िता ने दूसरे लड़के शादी कर ली तो उसकी मां ने छावनी थाने में उसके अपहरण और नाबालिग से रेप का आरोप लगाते हुए उसके पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया और बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है। उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही है, तब वो बालिग हो चुकी थी और अपने पति के साथ थी। उनके द्वारा विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। झूठा गांजा का प्रकरण बनाने का आरोपी है विवेक पोद्दार विवेक पोद्दार साल 2024 में दुर्ग जिले में पदस्थ था। छावनी थाने में रहते हुए उसने महादेव सट्टा के आरोपी और गैंगेस्टर दीपक नेपाली से दोस्ती बढ़ाई और संरक्षण दिया। इस दौरान उसने दूसरे थाने में रहते हुए बिना उच्चाधिकारी और थाना प्रभारी को सूचना दिए छावनी थाने में खड़ी दीपक नेपाली के विरोधी की कार में गांजा रखा और पिस्टल रखा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर छावनी थाने ले गया। वहां जब टीआई ने उसे पूछा कि गिरफ्तारी से पहले उसने थाने या किसी उच्चाधिकारी को सूचित क्यों नहीं किया तो जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि उसने दीपक नेपाली के दुश्मन को फंसाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे सस्पेंड कर दिया था। ………………. ये खबर भी पढ़ें… रेलकर्मी युवती से स्टेशन मास्टर ने किया रेप: बोली- बिलासपुर के होटल में मिलने बुलाया, फिर किया दुष्कर्म; अब नहीं कर रहा शादी; आरोपी फरार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे स्टेशन मास्टर युवती से नागपुर के स्टेशन मास्टर ने शादी का झांसा देकर रेप किया। आरोपी ने पहले दोस्ती की फिर उसे मिलने बुलाया। इसके बाद एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब रेलकर्मी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *