रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी…VIDEO:आरसीबी की जीत का जश्न मना रहे थे युवक, तेज रफ्तार कार रोकने पर हुआ विवाद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार वाहन को रोकना पुलिसकर्मियों को उस समय महंगा पड़ गया। जब कार से उतरकर युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी किया। साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी करने लगे। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आईपीएल का फाइनल मैच खत्म होने के बाद खरसिया में कई लोग आरसीबी की जीत का जश्न मना रहे थे, तो कुछ वाहनों पर सवार होकर घूम रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे खरसिया पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने नगर पालिका रोड पर एक तेज रफ्तार कार को रोका। तब कार में सवार अमन नथानी, मिथलेश नथानी, मनोज नथानी और कुशल ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए तुम कौन होते हो कहते हुए उनके साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
इससे यहां का माहौल बिगड़ने लगा। बाद में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ। तब पुलिस ने मामले में शासकीय काम में बाधा डालने के साथ अन्य धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही
DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि तेज रफ्तार कार को रोकने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *