गुमला में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, मौत:छत पर ब्रश करते समय हुआ हादसा, यूपीएससी की कर रहा था तैयारी

गुमला के शास्त्री नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यूपीएससी की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय शुभंकर यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह 9 बजे की है। शुभंकर अपने दोस्त राहुल चौधरी के घर रुका हुआ था। सुबह छत पर ब्रश करते समय वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। उस समय राहुल की बहन भी छत पर मौजूद थी। परिजन तुरंत शुभंकर को सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभंकर ने हाल ही में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दी थी शुभंकर के पिता सुनील कुमार यादव गोड्डा पुलिस में दरोगा हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। शुभंकर ने हाल ही में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दी थी। वह पढ़ाई में होशियार था। मंगलवार रात 8 बजे वह अपने दोस्त राहुल के घर आया था। दोनों की गहरी दोस्ती थी। गुमला सदर थाना के इंचार्ज विनय कुमार महतो ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *