फतेहगढ़ साहिब में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:सिविल सर्जन बोलीं- 500 लोगों का टेस्ट किया, अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ तैयार

फतेहगढ़ साहिब में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में अब तक 500 से ज्यादा संदिग्ध लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. दविंदरजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ अलर्ट पर है। टेस्टिंग की सुविधा को मजबूत किया जा रहा है। डॉ. कौर ने कहा कि यह सावधानी और लोगों के सहयोग का नतीजा है कि कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की नियमित सफाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिना वजह अफवाह फैलाना समाज के लिए नुकसानदायक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *