राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। क्योंकि तापमान अभी एक-दो दिन सामान्य से कम ही रहेगा। बारिश के आसार भी नहीं है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून पहुंच गया है, लेकिन राजधानी में अभी थोड़ा इंतजार है। मौसम साफ होने लगा है। मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। रात में भी तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पारा 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में अभी नमी बनी हुई है। सुबह हवा में नमी 61 फीसदी थी। शाम तक यह 38 प्रतिशत के आसपास रही। बुधवार को दिन का तापमान 38 और रात में पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।


