लखनऊ में राजनाथ ने सुनाया-अटलजी के पाकिस्तान मांगने का किस्सा:सीएम योगी बोले- प्रयागराज कुंभ में दिखेगा सनातन धर्म का समागम

लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल युवा महाकुंभ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शॉल देकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। दोनों अतिथियों ने विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की याद में यह जो कार्यक्रम हो रहा है, इसका भव्य स्वरुप प्रयागराज कुंभ में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सनातन धर्म का विहंगम समागम देखने को मिलेगा। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी की स्मृतियों को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब एक पत्रकार ने उनसे शादी की बात कही तो उन्होंने कहा कि शादी तो मैं कर लूंगा, लेकिन दहेज में मुझे पूरा पाकिस्तान चाहिए। खिलाड़ियों को सम्मान, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह से ही भीड़ लगी रही। हल्की बूंदाबांदी की वजह कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अटल जी के विचारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। लखनऊ में अटल युवा महाकुंभ की हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *