हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मितानिन समेत दो घायल

कवर्धा| ग्राम लखनपुर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मितानिन घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्राम पंचायत कांदावानी की मितानिन कुवारियां बाई डाक जमा करने युवक ज्ञान सिंह के साथ मोटरसाइकिल से कुकदूर जा रही थीं। तभी लखनपुर गांव मोड़ के पास भाकुर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे महिला का हाथ टूट गया। ज्ञान सिंह की उंगली और पैर में भी चोट आई है। घटना के बाद गांव वालों ने भावना एक्सप्रेस को फोन किया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *