सीआईपीएल सीजन-2 का खिताब नांदगांव ने जीता

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की कला और खेल को एक मंच पर लाने वाले अनोखे आयोजन छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग सीआईपीएल सीजन-2 में एनएस-11 राजनांदगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम के ऑनर और खिलाड़ी नारद साहू मोटिवेशनल स्पीकर सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सक्रिय हैं। अब खेल के जरिए भी उन्होंने नई मिसाल पेश की है। टीम की कप्तानी छालीवुड के दीपक साहू ने की। उन्होंने अभिनय के साथ खेल और लीडरशिप में भी कमाल दिखाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *