रैली, संगोष्ठी व भजन कीर्तन आज पर्यावरण को बचाने पौधे भी रोपेंगे

अंबागढ़ चौकी| विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को नगर व वनांचल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई आयोजन किए गए हैं। हाथीकन्हार गौ रक्षा व पर्यावरण समिति के प्रमुख वन रक्षक रामदयाल साहू ने बताया कि गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में रैली व संगोष्ठी से जागरूक किया जाएगा। समिति वृहद रूप से फल, फूल व छायादार पौधे लगाएगी। मुक्तिधाम गौठान परिसर में प्रकृति की सुरक्षा का संदेश देंगे। भजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *