स्वास्थ्य मंत्री से पैलीमेटा क्षेत्र के लिए एंबुलेंस की मांग की

नर्मदा| पैलीमेटा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के युवा नेता अनुज साहू के नेतृत्व में रायपुर के शंकर नगर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक विषयों पर चर्चा कर पैलीमेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 एवं 102 एंबुलेंस का मांग की। अनुज ने बताया कि पैलीमेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन आपातकालीन मरीज, एक्सीडेंटल मरीज व प्रसव का केस आता है, जिसकी संख्या महीने में 100 से अधिक रहती हैं। रिफरल केस में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए पैलीमेटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एवं 102 एंबुलेंस अति आवश्यक है। इस अवसर पर युवराज पटेल, आनंद सिन्हा, बंशी रजक, भुनेश्वर सेन एवं तुलेंद्र साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *