सीमांकन करने गई महिला पटवारी के साथ मारपीट

अंबिकापुर| शहर के लक्ष्मीपुर इलाके में तहसीलदार के आदेश पर एक जमीन का जमीन बंटवारे सीमांकन करने गई महिला पटवारी के साथ दूसरे पक्ष के सदस्यों ने विवाद कर दिया। मामले में पटवारी अनूपा पैकरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवाद करने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर राजस्व पटवारी संघ सरगुजा के पदाधिकारी महिला पटवारी को लेकर मणिपुर थाने पहुंचे थे। संघ के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार सोनवानी ने बताया कि पटवारी अनूपा पैकरा न्यायालयीन आदेश के परिपालन में भूमि बंटवारे की कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान पटवारी के साथ दूसरे पक्ष के सदस्यों ने मारपीट की। संघ ने मामले में कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *