अबोहर में पत्नी का सिर पर दीवार पटका:महिला बोली- तलाक केस वापस लेने के लिए पति ने मारपीट की, घर पर लगाया ताला

अबोहर में पति ने पत्नी के साथ की गई मारपीट की है। पति ने पत्नी का सिर दीवार में पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेट्रो कॉलोनी की है। पीड़िता शाईना ने बताया कि उसकी शादी नवीन कुमार से अक्टूबर 2020 में हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। 2021 में दंपती के घर बेटे का जन्म हुआ। शाईना का आरोप है कि उसका पति उससे तलाक लेना चाहता है। इसलिए उसने परिवार के साथ मिलकर बिना सूचना दिए एकतरफा तलाक का केस दायर कर दिया। जब शाईना को इसकी जानकारी मिली, तो उसने भी कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद से उसका पति और ससुराल वाले उसे जबरन घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। शाईना का मायका डबवाली गांव में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर को ताला लगाया, घुसने नहीं दिया
पीड़िता ने बताया कि 24 मई को जब वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी तो उसके ससुरालियों ने घर को ताला लगा दिया और उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद उसने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस बुलाई तो उसे घर में जाने दिया गया। उसने बताया कि उसका पति व ससुराल वाले उस पर दबाव बनाते हैं कि वह उसके द्वारा अदालत में तलाक के खिलाफ लगाया केस और घरेलू हिंसा की शिकायत वापस ले। इसी के चलते आज सुबह उसके पति ने उससे बुरी तरह से मारपीट की और दीवार मे सिर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। उसने पुलिस प्रशासन से उसके पति, ननद व एक अन्य महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *