फाजिल्का में अबोहर के इन्द्रा नगरी में कचरा डालने के विवाद ने सास-बहू के बीच तनाव को हिंसक रूप दे दिया। मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए कमला देवी ने बताया कि उनकी बेटी कोमल सूरतगढ़ डाकघर में कार्यरत हैं। वे कल ही बेटी के साथ अबोहर स्थित अपने घर आई थीं। फ्लश की समस्या को लेकर सास भगवानी से विवाद हुआ था, जिसे पार्षद ने सुलझा दिया था। झगड़े में बेटी और बेटा भी घायल गुरुवार सुबह कमला देवी जब ऊपरी पोर्शन से कचरा लेकर गली में डालने जा रही थीं, तब सास भगवानी और जेठानी कृष्णा ने उनसे विवाद किया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने आए कमला की बेटी कोमल और बेटा अर्जुन भी इस झगड़े में घायल हो गए। कोमल को बेहोशी भी हो गई। पुलिस को दी सूचना 70 वर्षीय भगवानी देवी का कहना है कि मकान उनका है। जब भी बहू कमला आती है, विवाद करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कमला ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर उन पर हमला किया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। स्थानीय पार्षद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।