सीसीएल के सभी विभाग हिंदी के कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाएं : मिश्र

रांची | सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के नए सभागार में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा ने की। मिश्रा ने कहा कि यह केवल राजभाषा की बैठक नहीं है, बल्कि हमारे कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को हिंदी के कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। महाप्रबंधक राजभाषा संजय कुमार ठाकुर ने राजभाषा विभाग द्वारा किए गए कार्यों और संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। उप प्रबंधक राजभाषा डॉ. दिविक दिवेश ने बैठक के संचालन और समन्वय में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित निबंध लेखन, टिप्पण लेखन, कविता पाठ और टाइपिंग टेस्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *