सेंटेविटा अस्पताल में क्रिसमस सेलिब्रेशन

रांची | सेंटेविटा अस्पताल में क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन ने न केवल मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि अस्पताल के स्टाफ के बीच आपसी सहयोग व सामंजस्य को भी बढ़ावा दिया। सांता-क्लॉज की पोशाक में उपहार और चॉकलेट बांटने के विचार को सबने सराहा। इसने मरीजों को मानसिक रूप से सुकून और खुशी का अहसास कराया। ऐसे आयोजनों से यह संदेश मिलता है कि चिकित्सा सेवाएं केवल शारीरिक उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *