कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी बाबा साहब का अपमान: केशव महतो

रांची | प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला, जो कांग्रेस भवन से डीसी ऑफिस तक गया। मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीसी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। मार्च के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बड़े विभूतियां में से एक बाबा साहब का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह की बाबा साहब पर टिप्पणी ने संविधान के ढांचे को महत्वहीन बना दिया है, जो समाज को समान भागीदारी के उनके अधिकार को मान्यता देता है। अमित शाह की टिप्पणी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी घटना मानते हैं।मार्च में राजेश कच्छप, सुबोधकांत सहाय, डॉ. रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर सुरेश बैठा, बंधु तिर्की, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान, कुमार गौरव, केएन त्रिपाठी, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *