कपूरथला में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:97 नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागने की कोशिश

पंजाब के कपूरथला जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 97 नशीली गोलियां और 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस की टीम द्वारा केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है, उसके बाद कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी थाना सिटी पुलिस ने नई आबादी सर्कुलर रोड पर हरबंस सिंह उर्फ बंसा को 42 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। आरोपी मोहल्ला मेहताबगढ़ का रहने वाला है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने तलवंडी माधो रोड से परमेश्वर सिंह को 55 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला है। थाना सुभानपुर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को 6 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप कुमार ने बताया कि एसआई राम कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस टीम गश्त करते हुए हमीरा पुल के समीप पहुंची तो एक युवक को संदेह के आधार पर रोका। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पूछताछ में उसने अपना नाम जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा गांव हमीरा बताया। जिसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *