नकली धान-मक्का बीज फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा:सरगुजा में नामी कंपनियों के पैकेटों में भरा जा रहा था बीज, अवैध फैक्ट्री सील

अंबिकापुर में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की टीम ने नकली बीज बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की है। फैक्ट्री में नामी कंपनियों के पैकेटों में नकली धान और मक्के के बीज भरकर उन्हें सील किया जा रहा था। बड़ी मात्रा में नकली बीज बाजार में बेचे जाने की आशंका है। प्रशासन ने नकली बीज की फैक्ट्री को सील कर दिया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, गंगापुर में एक फैक्ट्री में नकली धान और मक्का बीज की पैकिंग की सूचना पर तहसीलदार उमेश कुमार बाज और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। नकली बीज की फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली बीज पैकिंग के सामान मिले। बीजों की बड़ी कंपनियां उज्ज्वला गोल्ड, प्रिया गोल्ड समेत अन्य कंपनियों के पैकेट में नकली बीजों की पैकिंग की जा रही थी। नकली बीज और पैकिंग का सामान जब्त जब प्रशासनिक टीम नकली बीज की फैक्ट्री में पहुंची, तो ट्रक से धान फैक्ट्री में उतारा जा रहा था। मौके पर मक्के और धान बीज के हजारों पैकेट तैयार अवस्था में मिले। आशंका है कि, बड़ी मात्रा में बीज बाजार में खपाया गया है। बताया गया है कि लंबे समय से नकली बीज का कारोबार चल रहा था। नकली बीज की वजह से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। फैक्ट्री सील, संचालक फरार तहसीलदार उमेश कुमार बाज ने बताया कि, फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने अनुसार फैक्ट्री का संचालन इंद्रजीत करता है। ट्रक में सरिया और सारंगढ से 750 बोरी धान लोड कर अंबिकापुर लाया गया था। प्रशासनिक अमले ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री के संचालक की तलाश की जा रही है। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *