सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने मैराथन:रायपुरियंस ने मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक लगाई दौड़, 1000 से अधिक लोग शामिल हुए

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में भावसार फाउंडेशन की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। भावसार फाउंडेशन के जोनल हेड अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, वृक्षारोपण को बढ़ावा, और जल स्रोतों के संरक्षण था। आम लोगों को इन मुद्दों पर जागरूक किया गया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरन सिंह देव भी मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए मैराथन ने में MIC मेम्बर डॉ. अनामिका सिंह, मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक भी शामिल हुए। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। भावसार फाउंडेशन की ओर से उत्साह बढ़ाने के लिए विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। ये भी हुए शामिल इस अवसर पर कई संस्थाओं और संगठनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। इनमें जिनमें अतुल सिंह, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान रायपुर, पुष्पराज अनंत, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव, अमिताभ दुबे, ग्रीन आर्मी रायपुर, आर. डी. दहिया, पर्यावरण प्रेमी संगठन, मोहन वालयानी, संस्था ‘प्रकृति’ प्रमुख हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *