2 लाख की अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे तस्कर, बिक्री और खरीदी करने वाले पकड़ाए

दुर्ग पुलिस ने 3 शराब तस्करों को 46 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह शराब मध्यप्रदेश की है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा था। उसके आधार पर पुलिस ने 2 और तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटना स्मृतिनगर थाना इलाके की है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि, सूचना मिली थी कि एक लड़का इनोवा कार में शराब की तस्करी करता है। जिसे बस्तर में बेचा जाता है। जिसके बाद स्मृतिनगर पुलिस की टीम ने चौकी से कुछ दूर पर एक मकान में दबिश दी। जहां से शौर्य सिंह को पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी इनोवा कार CG 07 AX 8919 और पास ही खड़ी एक अन्य कार DL 7 CG 6675 की तलाशी ली, तो उसमें 2 लाख की शराब की पेटियां भरी मिली। पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार पुलिस ने शौर्य सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे उसकी कार से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले लांजी रोजी काली माटी रोड ले गए। वहां उन्होंने शौर्य से शराब की सप्लाई करने वाले तस्कर को फोन कराया। जिस पर राम निवास राव मिलने आया। राम निवास इनोवा के पास पैसा और गाड़ी की चाबी लेने पहुंच गया। जैसे ही वो शौर्य के पास पहुंचा पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके साथ आए बाकी लोग भाग गए। कोंडागांव में होती थी शराब की अवैध सप्लाई पुलिस ने रामनिवास रावत से पूछताछ की तो उसने बताया कि, वो शौर्य सिंह को शराब देने के लिए उसकी गाड़ी लेने आया था। इसके बाद पुलिस ने शौर्य के साथ रामनिवास को भी इनोवा में बैठाया और उसे कोंडागांव लेकर गए। जहां अवैध शराब की सप्लाई करते थे। कोंडागांव जाते समय पुलिस ने इनोवा में एप्पी फ्रीज कोल्डड्रिंक की 20 पेटी रखा और उसे चादर से ढक दिया। इनोवा को देखते ही शराब खरीदी करने वाला तुलसी सेठिया कार के पास पहुंचा। पुलिस ने उसे भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक सप्ताह पहले शौर्य सिंह से उसने 30 पेटी गोवा शराब खरीदी थी। उसमें से 2 पेटी शराब को अपने घर में रखा हुआ है और बाकी को बेच दिया। पुलिस ने उसके घर से 2 पेटी शराब को जब्त किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *