सूरजपुर जिले के तहसीलदार समीर शर्मा का ट्रांसफर किया गया है। सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पदस्थ किया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन के जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें नागपुर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तहसील चिरमिरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी आदेश में तहसीलदार उमंग जैन को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संलग्न किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।


