मंडी में 24 शिकायतों में से 13 का समाधान:सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, विधवाओं को दी आर्थिक मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहल के देवीदढ़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के पास ही करने के लिए शुरू किया गया है। नाचन क्षेत्र में सड़कों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना के तहत दिए 2-2 लाख प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में प्रदेश की 1500 किलोमीटर सड़कों में नाचन क्षेत्र की 48 सड़कें शामिल हैं। कार्यक्रम में विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत किरन कुमारी और तुलसी देवी को 2-2 लाख रुपए दिए गए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लाभार्थी रोजा चौहान को 51 हजार रुपए की राशि मिली। तीन वीर नारियों – नीतू देवी, निर्मला देवी और इंदिरा देवी को सम्मानित किया गया। विभागों को कार्रवाई के निर्देश आठ ग्राम पंचायतों से कुल 24 शिकायतें मिलीं। इनमें 13 का मौके पर समाधान किया गया। शिकायतें मुख्य रूप से सड़क, राजस्व, पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी थी। बाकी मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत देवदार का पौधा लगाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच और राजस्व मामलों के निपटारे के लिए शिविर भी लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *