मंडी में लकड़ी तस्कर गिरफ्तार:बोलेरो पिकअप से 29 देवदार स्लीपर बरामद, तिरपाल से ढककर छुपाई थी

मंडी जिले में सुकेत फॉरेस्ट डिविजन की टीम ने जयदेवी रेंज में अवैध देवदार की तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। डिप्टी रेंजर राम लाल के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम को कुठाईं से पलौहटा लिंक रोड पर एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप दिखाई दी। तिरपाल से ढकी इस गाड़ी को नेहरा गांव के पास रोककर जांच की गई। जांच में गाड़ी से देवदार की लकड़ी के 29 स्लीपर बरामद हुए। गाड़ी चालक तारा चंद मंडी जिले के गांव छडयारा का रहने वाला है। वह लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने बीएसएल कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, भारतीय न्याय संहिता और जैविक विविधता अधिनियम 2002 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सुकेत फॉरेस्ट डिवीजन के डिप्टी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट राकेश कटोच ने कहा कि विभाग वन अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *