छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक प्रेमी ने युवती को शादी करने से मना किया तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। ग्राम तेलाईन में युवती ने ऑर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती से कहा था – ‘तेरे से शादी नहीं करूंगा, जो करना है कर लो, मरना है तो मर जाओ।’ उसने जाति का भी हवाला दिया था। इस बात से आहत होकर युवती ने आत्महत्या की है। वहीं जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। 15 साल की लड़की 26 मई को लापता हो गई थी। पीड़िता की मां ने 3 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छापेमारी कर 19 साल के आरोपी विश्वनाथ राम को पकड़ा और पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। गांव के खेत में मिला था शव मामला 15 जनवरी 2025 का है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, युवती बैंक में केवाईसी कराने गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों को 16 जनवरी को सूचना मिली कि युवती का शव गांव के एक खेत में मिला है। पुलिस को मौके पर युवती के मुंह से झाग निकलता मिला। 5 महीने बाद पकड़ाया आरोपी वैज्ञानिक परीक्षण में पुष्टि हुई कि का सेवन किया था। जांच में सामने आया कि मृतका विवेकानंद साय उर्फ विवेक (22 साल) से प्रेम करती थी। विवेक ने जाति का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग से रेप का मामला महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके गांव आता था। घटना वाले दिन वह उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के साथ अन्य धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिला और बाल अपराधों को लेकर संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।


