बेंगलुरु में भगदड़ की टाइमलाइन:RCB ने फैंस को फ्री-पास बांटे, भीड़ से स्टेडियम का गेट टूटा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

18 साल बाद RCB की पहली IPL जीत पर 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड होनी थी। विधानसभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम के बीच 2.5 किलोमीटर के रास्ते में करीब 3 लाख फैंस जमा हो गए। भीड़ कंट्रोल से बाहर हुई तो बेंगलुरु पुलिस ने परेड की इजाजत नहीं दी। इसके बाद सड़कों पर जमा भीड़ स्टेडियम की तरफ बढ़ी, 35 हजार की कैपिसिटी वाले स्टेडियम के बाहर 3 लाख की भीड़ आ गई। दबाव बढ़ने के कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ना पड़ा। स्टेडियम का एक गेट टूटने से भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 33 घायल हो गए। IPL फाइनल मैच जीतने के बाद बेंगलुरु में कैसे मची भगदड़? ग्राफिक में जानिए बेंगलुरु भगदड़ की पूरी टाइमलाइन… —————————– ये खबर भी पढ़ें… RCB की जीत के जश्न में भगदड़ की 22 PHOTOS; धक्का-मुक्की बढ़ी तो लोग एक-दूसरे पर चढ़ते गए; घायलों को कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विट्री परेड निकाली गई। इस दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, 33 घायल हुए। स्टेडियम में घुसने को कोशिश में कई लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश की, एंट्री गेट पर हजारों की भीड़ मौजूद थी। कुछ लोग पेड़ पर भी चढ़े थे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *