रांची| योग मित्र मंडल और डिवाइन योगा एकेडमी के तत्वावधान में लगाए गए शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद ने कहा कि ऐसे शिविरों की आज समाज को बहुत जरूरत है। पांच दिवसीय शिविर में सत्यानंद योग के विभिन्न आयाम, आसन, प्राणायाम, श्वसन योग, निद्रा और ज्ञान की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। शिविर का संचालन डिवाइन योगा अकेडमी की निदेशक डॉ. परिणीता सिंह ने किया। समापन सत्र में योग मित्र मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कटारिया, कोऑर्डिनेटर निर्मल कटारिया, सांस्कृतिक सचिव अभिषेक आनंद और डिवाइन योगा अकेडमी की को-ऑर्डिनेटर रोशनी रेखा मौजूद थी।


