भास्कराइट्स ने ऑफिस-घर में लगाए पौधे, पर्यावरण को संरक्षित रखने का दिया संदेश

| दुनिया बदलना है तो शुरुआत हमें खुद से करनी होगी। इसी विचार के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत गुरुवार को भास्कर कार्यालय रांची में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एकल अभियान के सहयोग से हर एक भास्कराइट के लिए परिसर में एक पौधा उपलब्ध कराया गया, ताकि पौधे को परिसर, घर या अपने आस-पड़ोस में लगाया जा सके। इसी तरह हमने ठाना है–प्लास्टिक नहीं, प्रकृति की रक्षा करेंगे के तहत प्रत्येक कर्मी को दो जूट के बैग प्रदान किए गए। भास्कराइट्स ने पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने के साथ प्लास्टिक और थर्मोकॉल का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। पौधे लगाते समय अपनी तस्वीर साझा की। साथ ही, इस पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया, ताकि ये प्रेरणा औरों तक भी पहुंचे। सभी ने अपनी दिनचर्या में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया। इस विशेष दिन पर दैनिक भास्कर ने सभी से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील लोगों से की है। भास्कर का मानना है कि पर्यावरण को बचाना अब सिर्फ एक विकल्प नहीं, हमारी जिम्मेदारी बन चुकी है। हमसब मिलकर अपने हिस्से की जिम्मेदारी जरूर निभाएंगे। हमने ठाना है कि प्लास्टिक नहीं, प्रकृति की रक्षा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *