ईदगाह में कल सुबह 9 बजे पढ़ी जाएगी नमाज

भास्कर न्यूज | जालंधर ईद उल अजहा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। 7 जून को देश भर में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर जालंधर की सबसे बड़ी ईदगाह गुलाबदेवी रोड में सुबह 9 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। जिसे लेकर वीरवार को ईदगाह प्रधान नासिर सलमानी की तरफ से टाइम टेबल जारी किया गया। ईद की नमाज से पहले सभी मस्जिदों के बाहर अस्थाई रूप से बाजार सज चुके है, यहां पर खरीदारी का दौर भी शुरू हो चुका है। मस्जिदों और ईदगाह की साफ-सफाई को लेकर भी मस्जिद कमेटियों की तरफ से काम शुरू किया गया है और ईदगाह की सफाई को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा गया है और साथ ही नमाज से पहले सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से भी प्रबंध किया जा रहा है। ईद उल अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्यौहार में शामिल है। यह त्यौहार कुर्बानी का त्यौहार है, जिसका मतलब है कि अल्लाह के रास्ते में अपनी सबसे प्यारी चीज को भी कुर्बान किया जा सकता है। इस्लाम के मुताबिक हजरत इब्राहिम द्वारा हजरत इस्माइल को खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने की अहम दास्ता है। ईदगाह में नमाज के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से तैयारियों के साथ-साथ इमाम का प्रबंध भी किया जा रहा है। ईदगाह गुलाब देवी रोड में सुबह -9 बजे ईदगाह कैंट -8 बजे मस्जिद ईदगाह -7.30 मस्जिद नूरपुर -7.45 मस्जिद स्टेट -7.30 मस्जिद फातिमा -7 बजे मस्जिद उमर -7.15 मस्जिद जनता कॉलोनी -9 बजे मस्जिद कचहरी चौक -8 बजे मस्जिद सब्जी मंडी -7.45 मस्जिद आलीशान -7.30 मस्जिद बूटा मंडी -7.45 मस्जिद बिलाल -8 बजे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *