जालंधर| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 66 फीट रोड स्थित सोसायटी ईको होम्स में प्रेरणादायक समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने, बच्चों और युवाओं को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए कार्यक्रम करवाया। बच्चों ने वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि क्षरण, जंगलों की कटाई, जल संकट, और वैश्विक जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों पर विचारों को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे और सजीव पोस्टर उनके रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता के स्पष्ट प्रमाण थे। प्रतियोगिता के विजेताओं को डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना ने पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में प्रमुख निर्णायक प्रो. सोम नाथ और रुपिंदर सिंह ने बच्चों के भाषणों और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बच्चों की सूझ-बूझ, प्रस्तुति की शैली, विषय की समझ की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह, गजिंदर सिंह सरंगल, पवन हंस, सतनाम सिंह, शीतल कपूर, अर्चना, टीना उपस्थित थे।


