जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एनएसएस विंग के सौजन्य में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का फोकस प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण पर है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के लिए शपथ ली। कॉलेज की प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की तरक्की के साथ साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पृथ्वी है पर्यावरण है तो मानव अस्तित्व है।