मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बेंगलुरु भगदड़- RCB पर FIR, पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड; टाटा बनाएगा राफेल की बॉडी; कोरोना केस 4800 पार

नमस्कार, कल की बड़ी खबर बेंगलुरु भगदड़ मामले की रही। एक खबर राफेल विमान के प्रोडक्शन से जुड़ी रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बेंगलुरु भगदड़- RCB समेत 3 संस्थाओं पर FIR, पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के खिलाफ FIR दर्ज की है। CM सिद्धारमैया ने इनके रिप्रजेंटेटिव्स को अरेस्ट करने का आदेश दिया। इन पर विक्ट्री परेड के दौरान आपराधिक लापरवाही का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड किए गए हैं। इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कब्बन पार्क थाना प्रभारी, ACP, DCP सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर शामिल हैं। 4 जून को भगदड़ में मरने वाले 35 साल से कम उम्र के थे, 3 टीनएजर हैं। कर्नाटक सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट सौंपी: मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी, जिसे राज्य सरकार ने उसी दिन सबमिट कर दिया। कर्नाटक सरकार ने कहा, ‘केस की जांच अब CID करेगी। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) भी बनाई गई है, जो 30 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।’ अब अगली सुनवाई 10 जून को होगी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, यहां श्रीराम राजा के रूप में विराजमान अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है। इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ हनुमानजी की मूर्तियां हैं। भगवान राम सहित चारों भाइयों के हाथों में धनुष हैं। गर्भगृह में भगवान राम बालक के रूप में हैं, वहीं राम दरबार में राजा के रूप में विराजमान हैं। सूरत के कारोबारी ने आभूषण दान किए: राम दरबार के लिए सूरत के कारोबारी ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दान दिए। एक हजार कैरेट के हीरे, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए हैं। इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या लाया गया। 22 जनवरी, 2024 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 3. राफेल फाइटर जेट की बॉडी भारत में बनेगी; टाटा ग्रुप का डसॉल्ट एविएशन के साथ समझौता राफेल फाइटर जेट की मेन बॉडी अब हैदराबाद में बनेगी। इसे फ्यूजलाज कहा जाता है। भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ 4 प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट साइन किए हैं। राफेल की पहली फ्यूजलाज यूनिट 2028 में असेंबली लाइन से बाहर आएगी। ये पहली बार होगा जब राफेल की मेन बॉडी फ्रांस के बाहर बनेगी। कार्बन फाइबर से बनता है फ्यूजलाज का 40% हिस्सा: राफेल के फ्यूजलाज का करीब 40% हिस्सा कार्बन फाइबर कम्पोजिट से बनता है। ये मटेरियल हल्का और बहुत मजबूत होता है, जिससे जेट का वजन कम रहता है और रफ्तार बढ़ती है। कुछ खास हिस्सों, जैसे इंजन के आसपास और ज्यादा तनाव वाले एरिया में टाइटेनियम का इस्तेमाल होता है। ये गर्मी और दबाव को झेल सकता है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. देश में कोरोना के एक्टिव केस 4800 के पार; दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की मौत
देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4866 हो गई है। देश में इस साल 51 कोरोना पेशेंट्स की मौत हो चुकी है। केरल में सबसे ज्यादा 1497 एक्टिव केस हैं। इसके बाद दिल्ली में 562 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से जुड़ी 2 और मौतें हुईं, इनमें 5 महीने का बच्चा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… 5. अब आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा, पहले 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग
रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी। क्या है नया नियम: तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त यात्रियों को ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यानी आपको अपना आधार IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट वहीं यात्री टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका अकाउंट आधार से वेरिफाइड है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. अमेरिका में 12 देशों के नागरिकों की एंट्री बैन, 7 और देशों पर आंशिक रोक लगाई
अमेरिकी ने ईरान समेत 12 देशों के लोगों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे जुड़ा आदेश साइन किया। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत के लिए जरूरी है। यह बैन 9 जून से लागू हो रहा है। इनके अलावा 7 देशों के नागरिकों पर आंशिक रोक लगाई है। आंशिक बैन का मतलब है स्टूडेंट और टूरिस्ट वीजा मिल सकता है, लेकिन इमिग्रेंट और वर्क वीजा नहीं। पढ़ें पूरी खबर… 7. ट्रम्प बोले- मस्क से निराश हूं, मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते पहले जैसे रहेंगे या नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क से नाराजगी जताई। मस्क ने ट्रम्प के टैक्स और खर्च बिल की आलोचना की थी। ट्रम्प ने कहा, ‘मस्क को बिल की पूरी जानकारी थी, लेकिन जब इलेक्ट्रिक वाहन मैंडेट (कानूनी आदेश) में कटौती की बात आई तो उन्होंने विरोध किया। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। अब मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते पहले जैसे रहेंगे या नहीं।’ ट्रम्प का पलटवार: ट्रम्प के आरोपों पर पलटवार करते हुए मस्क ने X पर लिखा, ‘मेरे बिना ट्रम्प चुनाव हार जाते। यह एहसान फरामोशी है।’ दूसरे ट्वीट में मस्क ने लिखा, ‘सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सोलर एनर्जी की छूट तो कम कर दी, लेकिन तेल-गैस कंपनियों को मिल रही मदद को वैसे ही रहने दिया, जो कि बहुत गलत है।’
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चीज कॉम्पटिशन के लिए पहाड़ी से लुढ़के लोग इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर की कूपर हिल पर ‘चीज रोलिंग रेस’ हुई। सालाना होने वाली इस रेस में कंटेस्टेंट 8 पाउंड यानी 3.63 किलो की डबल ग्लॉस्टर चीज जीतने के लिए खड़ी ढलान पर दौड़ते हैं। इस दौरान फिसलते, लुढ़कते और गिरते भी हैं। जो शख्स चीज तक पहुंचता है, वही विजेता होता है। यह रेस देखने हजारों लोग पहुंचते हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने में सितारों की मदद मिलेगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *