धमतरी| गोकुलपुर नशा मुक्ति केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। केंद्र में रह रहे हितग्राहियों को पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालक डॉ. मनोज साहू के मार्गदर्शन में हुआ। हितग्राहियों को बताया गया कि जैसे एक पेड़ समय के साथ बड़ा होकर फल देता है, वैसे ही सही दिशा में बढ़ाया गया जीवन समाज के लिए उपयोगी बनता है। पौधारोपण के जरिए नशा से उबर रहे लोगों को प्रकृति से जोड़ने और जिम्मेदारी का अहसास कराने का प्रयास किया गया।


