एक पेड़, एक जिंदगी अभियान की शुरुआत, पहले दिन हर साथी ने रोपा एक पौधा

जालंधर | मानसू‌न पौधारोपण का सबसे अच्छा समय है। दैनिक भास्कर हर साल ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान के तहत हरियाली बढ़ाने में हिस्सेदारी देता है। पाठक परिवार इस अभियान की ताकत है। जालंधर में जो वर्तमान हरियाली बढ़ रही है, उसमें शहर के हर नागरिक की हिस्सेदारी है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। वातावरण दिवस पर इस वर्ष भी ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान प्रारंभ किया गया। भास्कर टीम के हर साथी ने एक पौधा रोपा। खुद से शुरुआत करने से आप सबके प्रयासों की प्रेरणा भी मिली और उस उत्साह को भी महसूस किया। दैनिक भास्कर के हर टीम मेंबर को पौधे के साथ 2 जूट बैग भी दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *