अबोहर में ट्रेन के आगे कूदा डेयरी कारोबारी:युवक ने दुकानदार से पैसे लेकर दी जान, दो बेटियों का पिता

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक डेयरी कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना गांव खाटवां के पास हनुमानगढ़ रोड रेलवे फाटक के निकट हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार से पैसे लिए थे उधार जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय संदीप पुत्र प्रभुदयाल के रूप में हुई है। संदीप दो भाइयों में बड़ा था और दो बेटियों का पिता था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के दिन वह एक स्थानीय दुकानदार से कुछ रुपए उधार लेकर गया था। उसने दुकानदार से कहा था कि वह शहर जा रहा है और लौटकर पैसे वापस कर देगा। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *