मऊगंज में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन:अमित शाह पर FIR दर्ज करने की मांग, कहा- उनकी बाबा साहब पर की टिप्पणी से ठेस पहुंचा

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी का विरोध मऊगंज में कांग्रेस ने किया। कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह से माफी मांगने की मांग की। हनुमना तहसील में कांग्रेस के मऊगंज जिला प्रभारी पूर्व विधायक डॉ. अशोक मार्सकोले के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में की गई मांगे 1- 18 दिसम्बर 2024 को सदन में संविधान के 75 वर्ष पूर्व होने के अवसर पर सदन में संविधान पर जो चर्चा चल रही थी। उसी समय सदन में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी की है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है और यह मांग करती है कि अमित शाह पर एफआईआर दर्ज की जाए। 2. यह कि बाबा साहब एक एक व्यक्ति नहीं बल्कि समूचे भारत देश के संविधान के रचयिता होने के साथ साथ दलित समुदायों के लोगों के प्रेणा स्त्रोत हैं। उनकी टिप्पणी से दलित समुदाय के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा है। दलितों के सम्मान को देखते हुए अमित शाह पर एफआईआर दर्ज की जाए। 3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे और लोक सभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को षडयंत्र पूर्वक आपराधिक प्रकरण में फंसाया जा रहा है। जिसे सभी कांग्रेस जन और दलित समुदाय के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी के पर कायम किये गए फर्जी प्रकरण को समाप्त किया जाए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *