जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई और पलटियां खाती रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। हादसा हाइवे पर पड़ते अड्डा गरना साहिब के पास हुआ। हादसे में कार में सवार सुदर्शन अग्रवाल, पंकज, राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें दसूहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुदर्शन अग्रवाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जालंधर के लिए रेफर का दिया, जहां उनकी मौत हो गई। बाकी अन्य दो साथियों के टांगों में फ्रैक्चर बताए जा रहे, जिन्हें उनके परिवार सदस्य अपने साथ ले गए। घटना की जांच कर रहे एएसआई मोहिंदर सिंह ने बताया कि हादसा देर शाम हुआ। मृतक सुदर्शन अग्रवाल निवासी पठानकोट अपने ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी के साथ कार में लुधियाना से वापस पठानकोट के लिए जा रहे थे। जैसे ही गरना साहिब पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकराने के बाद पलटियां खाती रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंची।


