जालंधर में 20 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड:लड़की के परिवार ने धमकाया था; 3 दिनों से लापता था, पुलिस को शिकायत भी दी थी

पंजाब के जालंधर में वार्ड नंबर-18 के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास एक प्रवासी का बेटा पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवार ने आरोप लगाया है कि एक लड़की बेटे को फोन करती थी। जब इस बारे में उक्त लड़की के परिवार वालों को बताया गया तो उसके परिवार वाले बेटे को धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी के चलते पिछले तीन दिनों से बेटा लापता था, आज दोपहर उसका शव रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटा हुआ बरामद किया गया। मौके पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस पहुंच गई थी। जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। परिवार बोला- धमकी मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई थी मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले राहुल (20) के रूप में हुई है। मृतक के पिता बैजनाथ ने बताया कि वह प्लंबर का काम करते हैं। जालंधर में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक दिलकुशा मार्केट में किसी मेडिकल शॉप पर काम करता था। परिवार जालंधर में मजदूर कर किसी तरह अपना अपना गुजारा करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे विलाप करते हुए परिवार ने कहा- बेटे को जब धमकी मिली तो मामले की जानकारी पुलिस को भी गई। मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और तीन दिनों से बच्चा लापता था। आज दोपहर के वक्त बच्चा पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार ने मामले में उक्त लड़की के परिवार पर कार्रवाई की मांग की है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *